“ हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली
शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज, लखनऊ
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा संचालित “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत दिनांक 14 अगस्त 2026 को शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज, लखनऊ में तिरंगा रैली व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना एवं आमजन को “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति जागरूक करना था।
महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने पूर्ण अनुशासन एवं उत्साह के साथ तिरंगा रैली में सहभागिता की। कैडेट्स हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर महाविद्यालय परिसर से रैली के रूप में प्रस्थान करते हुए महाराणा प्रताप चौराहे तक पहुँचीं। मार्ग में देशभक्ति के नारों के माध्यम से आमजन को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
रैली के दौरान कैडेट्स द्वारा “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” तथा “हर घर तिरंगा” जैसे देशभक्ति के नारों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से आमजन को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का निर्देशन एवं संचालन एनसीसी अधिकारी मेजर (प्रो.) ऋचा मिश्रा के द्वारा किया गया गया। तिरंगा यात्रा में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर चंदना बोस, शिक्षिकाएँ, शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की 39 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा “हर घर तिरंगा” अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में अपना योगदान दिया।