By sbbvadmin

शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में दिनांक 02 दिसंबर 2023 को वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया।  कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अंजुम इस्लाम और प्रबंधक श्री पंकज भट्टाचार्य के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आइपीएस अधिकारी सुश्री रूचिता चौधरी और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित श्री आज़ाद हफीज विशिष्ट अतिथिके रूप में शामिल हुए।  कार्यक्रम में परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं रिया, शीबा और अमरीन को सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर छात्राओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कॉलेज में उत्तर प्रदेश राजर्षी टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के केंद्र का भी उद्घाटन क्षेत्रीय समन्वयक डॉ निरंजलि सिंह की उपस्थिति में किया गया । कार्यक्रम उप प्राचार्या श्रीमती चांदना बोस के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षकाए, शिक्षकदेत्तर कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ अंशुल सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर लुआक्टा अध्यक्ष प्रो मनोज पांडे और महामंत्री अंशु केडिया, एपी सेन कॉलेज की प्राचार्या प्रो रचना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


*एस बी न्यूज़ लाइव की ख़ास रिपोर्ट*

Image
img
Image
img
Image
img
Image
img
Image
img
Image
img
Image
img
Image
img
Image
img
Image
img
Image
img
Image
img
Image
img
Image
img
Image
img
Image
img
Video file
Video file