9 Oct 2021 Mission Shakti

By sbbvadmin

दिनांक 9/10/2021 को शशिभूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज, लखनऊ में  "मिशन शक्ति" कार्यक्रम के तहत सीमा यादव, मिशन शक्ति प्रभारी, पिंक बूथ पत्रकारपुरम चौकी, ने महिला सुरक्षा विषय पर व्याख्यान देते हुए लखनऊ महिला पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के तहत किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक डॉ दीपिका सिंह और डॉ अंशुल सिंह रहीं। डॉ सौरभ मिश्रा, स्नेहा शुक्ला, श्रीमती रंजीता राय और वंदना जायसवाल आदि शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रबंधक एवं प्राचार्या के संरक्षण में आयोजित हुआ।